मेकअप आपके लुक को खूबसूरत बनाता है, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल्स धीरे-धीरे आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में घर लौटते ही आपको मेकअप हटा देना चाहिए। इसके लिए होम रेमेडीज का यूज करके अपने मेकअप को रिमूव कर सकती हैं, तो चलिए जानें कैसे..
एक कॉटन बॉल में जैतून का तेल लीजिए और इसकी हेल्प से फेस पर से फाउंडेशन व लिपस्टिक को रिमूव करें। जैतून का तेल स्किन से लेकर बालों यहां तक कि हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
कच्चे खीरे को घिसें और उसके रस को निकालें। चेहरे को गीला कर लें और एक कॉटन बॉल को उसमें भिगोकर मेकअप को हटा लें। खीरे का आप चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
Read also: अस्पतालों के बेड बढ़ेंगे, श्मशानों के प्लेटफार्म तैयार
हथेली पर थोड़ी मात्रा में दही लीजिए फिर उसे उंगली पर घिसकर चेहरे पर लगा लें। उसे फेस पर थोड़ी देर मलने के बाद रूई से पोंछ लें।
एक कॉटन वूल लेकर उसे कैस्टर ऑयल में डुबो लें और फेस पर अप्लाई करें। इससे आसानी से आपका मेकअप रिमूव हो जाएगा।

