गर्मियों में त्वचा की कई परेशानियों को दूर करता है पुदीना, इस तरह से करें इस्तेमाल

लाइफस्टाइलगर्मियों में त्वचा की कई परेशानियों को दूर करता है पुदीना, इस...

Date:


गर्मियों में त्वचा की कई परेशानियों को दूर करता है पुदीना, इस तरह से करें इस्तेमाल

गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए पुदीने का इस्तेमाल करें। ये त्वचा को ठंडक देने के साथ ही निखारने का भी काम करता है। 

गर्मियों में तेज धूप में सनबर्न की समस्या बेहद आम है। सनबर्न वाली त्वचा पर मुल्तानी मिट्टी में पुदीने का रस या पिपरमेंट ऑयल मिलाकर लगाने से आराम मिलता है।

अक्सर धूप में अधिक निकलने से त्वचा टैन हो जाती है। ऐसे में रंगत निखारने और टैनिंग दूर करने के लिए त्वचा पर पुदीने की पत्तियों का लेप लगाने से जल्द फायदा मिलता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड टैनिंग दूर करते हैं।

Read also; 35 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गर्मियों के मौसम में अक्सर ऑयली स्किन वाले लोगों को मुंहासे की समस्या अधिक होती है। पुदीने और मुल्तानी मिट्टी के फेसपैक से मुंहासे दूर होते हैं।मुल्तानी मिट्टी के साथ पुदीने की पत्तियों के पेस्ट और गुलाब जल को मिलाकर पैक तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related