Site icon Buziness Bytes Hindi

Earthquake: अंडमान-निकोबार में तड़के महसूस किए भूकंप के झटके

earthquake

नई दिल्ली। देश के अंडमान-निकोबार के निकोबार द्वीप क्षेत्र में आज सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह करीब 05.07 मिनट पर महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी है। हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

भूकंप ने पूरी दुनिया को डराया


तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप ने पूरी दुनिया को डरा कर रखा है। करीब 50 हजार लोगों की मौत के बाद से लोग भूकंप से लोग सहमे हैं। भारत के कई राज्य भूकंप के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र में हैं। देश को पांच अलग-अलग भूकंप जोन में बांटा हुआ है। पांचवें जोन में आने वाले इलाकों को सबसे ज्यादा खतरनाक और सक्रिय माना जाता है। इस जोन में आने वाले राज्यों में सबसे अधिक तबाही की आशंका बनी रहती है।

सबसे कम जोखिम जोन एक में है। पांचवें जोन में जम्मू-कश्मीर, गुजरात का कच्छ, हिमाचल का पश्चिमी हिस्सा, उत्तराखंड, उत्तरी बिहार इलाका, पूर्वोत्तर राज्य, अंडमान और निकोबार हैं। इसके अलाया पश्चिम यूपी, एनसीआर को भी पांचवे जोन में रखा गया है।

Exit mobile version