Earthquake: डोडा और लद्दाख में भूकंप के दो झटके, एक हफ्ते में 10 बार डोली धरती

नेशनलEarthquake: डोडा और लद्दाख में भूकंप के दो झटके, एक हफ्ते में...

Date:

Earthquake: जम्मू-कश्मीर में देर रात से भूकंप के दो झटके लग चुके हैं। पहला झटका लद्दाख में देर रात आया। उसके बाद आज सुबह रविवार को डोडा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले ​आसमान के नीचे आ गए। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी जानमाल की हानि की जानकारी नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के पहाडी जिले डोडा में आज रविवार को तड़के कम अंतराल में कम तीव्रता के दो भूकंप आए। इससे पहले ही केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार देर रात भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि भूकंप से कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक पहाड़ी जिले डोडा में तड़के 3.50 मिनट पर 32.96 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.79 डिग्री देशांतर पूर्व में जमीन से 11 किलोमीटर की गहराई में पहला भूकंप आया था। भूकंपीय गतिविधियों पर नजर रखने वाली सरकारी नोडल एजेंसी ने बताया कि दूसरी बार भूकंप का झटका तड़के 5.22 मिनट पर महसूस किया गया। जिसका केंद्र 33.01 डिग्री अक्षांश उत्तर और 75.78 डिग्री देशांतर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

अधिकारियों के अनुसार, पहली बार भूकंप आने पर लोग नींद से जग गए। दहशत में लोग अपने घरों के बाहर की ओर भागे। डोडा में पिछले छह दिन में 10 बार कई तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं। इससे पहले जिले में 13 जून को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। जिससे घरों सहित दर्जनों इमारतों में दरारें पड़ गई थीं। एनसीएस ने शनिवार को लद्दाख में रात 10.38 मिनट पर 3.9 तीव्रता का भूकंप और रात 9.44 मिनट पर लेह में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र लेह से 215 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...