Earthquake: अंडमान सागर में भूकंप, मणिपुर में महसूस किए तेज झटके

नेशनलEarthquake: अंडमान सागर में भूकंप, मणिपुर में महसूस किए तेज झटके

Date:

Earthquake:आज तड़के अंडमान सागर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। भूकंप की गहराई जमीन से 93 किमी नीचे थी। भूकंप तड़के 03.29 मिनट पर आया। इसके बाद मणिपुर के उखरुल में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

अंडमान सागर में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र नेशनल सेंटर फार सीस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी दी है। ताजा अपडेट के मुताबिक हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई है।

भूकंप की गहराई 93 किमी

NCS के अनुसार, अंडमान सागर में भूकंप 3.29 मिनट 30 सेकंड पर आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है। भूकंप की गहराई 93 किमी रही। बता दें इससे पहले अफ्रीकी देश मोरक्को में जबरदस्त भूकंप आया था। जिसमें भारी जानमाल की तबाही हुई थी। मोरक्को में आए भूकंप में 2800 लोगों की मौत हुई थी। मोरक्को में भूकंप से मची तबाही के निशान अभी बाकी हैं। मोरक्को को कई देशों ने सहायता भेजी है।

मणिपुर में 5.1 तीव्रता का भूकंप

अंडमान सागर में आए भूकंप से पहले मणिपुर के उखरुल में सोमवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई थी। भूकंप की गहराई 20 किमी थी। मणिपुर में आए भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। लोग देर रात तक दहशत में रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related