Earthquake: नेपाल में भूकंप, बिहार-यूपी के जिलों तक असर; झारखंड-बंगाल में झटके

इंटरनेशनलEarthquake: नेपाल में भूकंप, बिहार-यूपी के जिलों तक असर; झारखंड-बंगाल में झटके

Date:

Earthquake Today: आज रविवार सुबह नेपाल और भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल में काठमांडू और पोखरा के बीच बताया गया है। भूकंप का असर नेपाल के अलावा बिहार और यूपी के सीमावर्ती जिलों में देखा गया। भूकंप का असर झारखंड और पश्चिम बंगाल तक दिखाई दिया।

एक बार फिर भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू और पोखरा के बीच धडिंग में भूकंप का केंद्र रहा। भू वैज्ञानिकों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। जो रविवार सुबह 7.24 मिनट पर आया था। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का असर नेपाल से सटे बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में देखा गया। इसके साथ दोनों राज्यों की राजधानी तक लोगों ने भूकंप के झटका महसूस किए हैं। झारखंड और पश्चिम बंगाल तक भूकंप का असर दिखाई दिया। हालांकि, भूकंप के कारण कहीं से कोई नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं है।

भूकंप की तीव्रता 5.3

पटना के गर्दनीबाग क्षेत्र के लोगों ने बताया वो लोग घर में चाय पी रहे थे। इसी दौरान करीब 3-4 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता कम थी। इसलिए कुछ लोगों को इसके बारे में पता नहीं चला। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, नेपाल काठमांडू के पास भूकंप का केंद्र बताया गया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 रिकॉर्ड की गई।

नेपाल, बिहार, पूर्वी यूपी तक भूकंप के झटके

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, नेपाल से शुरू हुआ भूकंप बिहार-यूपी के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया। भूकंप के झटके यूपी के महाराजगंज, सौनोली, बहराइच, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, श्रावस्ती और प्रयागराज में महसूस किए गए हैं। इसके अलावा बिहार के मधुबनी, चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज सहित बॉर्डर जिलों में इसका असर दिखाई दिया। बिहार के पटना, गया, सासाराम होकर भूकंप के झटका पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा से जुड़े जिलों तक पहुंचे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...