Site icon Buziness Bytes Hindi

Turkey Earthquake: तुर्किए में भूकंप के झटके, इमारतों को नुकसान, सीरिया तक असर

Turkey Earthquake

नई दिल्ली। विश्व में भूकंप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। भारत के बाद अब तुर्किए में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। तुर्किए के नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप तीव्रता 7.8 बताई जा रही है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी है। भूकंप से अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

सीरिया तक महसूस किए गए झटके

तुर्किए में आए भूकंप के झटके पड़ोसी देश सीरिया तक महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि तुर्की और सीरिया में इमारतों को नुकसान पहुंचने की जानकारी मिल रही है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप के कारण कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

भूकंप कैसे आता है

भूकंप आने का मुख्य कारण धरती के अंदर प्लेटों का आपस में टकरना है। धरती के अंदर सात प्लेट्स होती हैं जो घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बनता है। इससे सतह के कोने मुड़ते हैं। सतह के कोने मुड़ने के कारण वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूट जाती है। इन प्लेट्स के टूटने के कारण उर्जा बाहर आने का रास्ता तलाशती है। जिसके कारण धरती हिलती है और भूकंप आता है।

Exit mobile version