Earthquake: पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके,नेपाल में छह की मौत

नेशनलEarthquake: पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके,नेपाल में छह की...

Date:

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके लगे हैं। भूकंप से दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उप्र भी हिल गया। भूकंप के झटके दो बार लगे। जिसके चलते लोग कॉलोनियों और मोहल्लों में अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके देर रात 1.58 बजे लोगों ने महसूस किए। कुछ रुककर दो बार भूकंप के झटके लगे तो लोग नींद से जाग गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का जमीन से दस किमी नीचे नेपाल में बताया जा रहा है। भूकंप से नेपाल में अभी तक छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक डोटी जिले में भूकंप से एक मकान गिरने से इन लोगों की मौत हुई है।

देर रात आए भूकंप से लोग बुरी तरह घबरा गए और घरों से बाहर की ओर भागे। रात में ही लोगों ने अपने—आसपास के लोगों को फोन करना शुरू कर दिया। सभी ने भूकंप होने की आशंका जताई और अपने घरों से बाहर निकल आए। सिस्मोग्राफी पर भूकंप की तीव्रता 6.3 से अधिक बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल के मणिपुर में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। लोगों ने पांच घंटे के भीतर ही भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया। इससे पहले मंगलवार की रात 8:52 मिनट पर पश्चिमी उप्र से पूर्वी उप्र तक कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहले वाले भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। नेपाल में मंगलवार को 24 घंटे के भीतर तीसरा भूकंप का झटका रहा।

बता दें कि भूकंप के झटके लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ,गाजियाबाद,नोएडा, बरेली आदि शहरों में महसूस किए गए। वहीं एनसीआर के गुरुग्राम,फरीदाबाद,ग्रेटर नोएडा में भूकंप के झटके महसूस हुए। राहत की बात रही कि सभी जगहों पर आए भूकंप से किसी तरह की कोई दुर्घटना की खबर नहीं आई है।

मेरठ में भूकंप के झटके लगने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मेरठ घंटाघर में पूरी रात चहल—पहल रहती है। जहां पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और फोन कर अपने परिचितों को भी इसकी जानकारी दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related