हृदय मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग

मेरठ रीजनहृदय मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग

Date:


हृदय मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग

  • विश्व हृदय दिवस पर नारी शक्ति वूमेन एम्पावर संस्था ने वेबिनार आयोजित किया
    मेरठ। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर नारी शक्ति वूमेन एम्पावर मेरठ शाखा ने वेबिनार आयोजित कर हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय बताये। वक्ताओं ने कहा कि हृदय मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जिसका खास ख्याल रखा जाना आवश्यक है।
  • नारी शक्ति वूमेन एम्पावर मेरठ शाखा द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए रिसर्च स्कालर प्रिया राय ने दिल को स्वस्थ रखने के तरीकों एवं उचित खान-पान के बारे में विस्तार से बताया। प्रभारी डाॅ. छाया शर्मा ने कहा कि दिल की धड़कन की वजह से ही शरीर की सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चल पाती हैं। सुरेखा जैन ने कहा कि हमें अपने दिल का विशेष ध्यान रखना चाहिए और उसके लिए हमेशा खुश रहना चाहिए, नकारात्मक सोच से बचना चाहिए। वेबिनार को संबोधित करते हुए रेखा सिंह, कामिनी शर्मा ने भी दिल की महत्ता के बारे में बताया। वेबिनार के आयोजन में संस्था की अन्य सभी सदस्याओं का विशेष योगदान रहा। प्रभारी डाॅ. छाया शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related