हापुड़ में 57 मरीजों में कोरोना की पुष्टि

मेरठ रीजनहापुड़ में 57 मरीजों में कोरोना की पुष्टि

Date:


हापुड़ में 57 मरीजों में कोरोना की पुष्टि

रोहन वर्मा 

33 कोरोना मिलने के बाद कोरोना का नया केन्द्र बना पिलखुवा का आर्यनगर

हापुड़। जिले में बृहस्पतिवार को सर्वाधिक 57 मरीजों में कोरोना की पुष्टि से हड़कंप मच गया। पिलखुवा के आर्यनगर में 33 और कोटला मेवतियान में 19 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। प्रभावित क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। वहीं, अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 345 हो गई है। संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। इतने अधिक मरीज मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भी नींद उड़ गई है।

कोरोना का संक्रमण हापुड़ जिले को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। आलम यह है कि दिनों दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है। बृहस्पतिवार को 57 नए मरीज मिले, बीते तीन महीनों में एक दिन के अंदर यह संख्या सबसे अधिक है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को पिलखुवा के आर्यनगर में 33 मरीज संक्रमित मिले हैं, कोटला मेवतियान में 19, असौड़ा में एक, बड़ा बाजार में दो व एक माइग्रेट मरीज है। कुल मरीजों की संख्या 57 है। बता दें कि जिन इलाकों में मरीज मिले हैं, वह पहले से ही सील हैं। 57 मरीजों में से 50 मरीज संक्रमितों के संपर्क में आए हुए हैं, जबकि अन्य मरीज रेंडम टेस्ट में सामने आए हैं।

कुल मिलाकर अब पिलखुवा का आर्यनगर कोरोना का नया केंद्र बन गया है। अब से पूर्व गांव कुराना और मजीदपुरा में सबसे ज्यादा मरीज हैं। लेकिन अब यहां स्थिति सामान्य हो चली है। कोटला मेतियान में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आलम यह है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भी अब नींद उड़ने लगी है। जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 354 हो गई है। 161 मरीज रिकवर हुए हैं, जबकि 8 की मौत हो चुकी है। 185 मरीजों का उपचार जारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related