लखनऊ में कोरोना का कोहराम, 13 मौतें, 707 केस

उत्तर प्रदेशलखनऊ में कोरोना का कोहराम, 13 मौतें, 707 केस

Date:


लखनऊ में कोरोना का कोहराम, 13 मौतें, 707 केस

लखनऊ ब्यूरो
लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना की अंधी चल रही है| आज कोरोना संक्रमित मरीज़ों और मौतों का नया रिकॉर्ड बना| आज शहर में 707 कोरोना पॉजिटिव मिले, यह एक दिन में मिलने वाले covid मरीज़ों की अबतक की सबसे बड़ी संख्या है| इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 11512 हो गयी है| वहीँ मौतों आज शहर में 13 कोरोना पीड़ितों की मौत हुई|

covid19india.org के अनुसार लखनऊ में इस समय 5284 एक्टिव केस हैं वहीँ 6090 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चूका है| आज 216 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद छुट्टी दी गयी| आज मिले 707 मामलों के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 11512 हो गयी|

आज कोरोना से 13 लोगों की मौत के बाद शहर में covid मौतों की संख्या 138 हो गयी है|

हैरानी की बात तो यह है कि कोरोना से इतने बिगड़ते हालात के बाद भी आम जनता पर इसका कोई असर नही , बाज़ारों में भीड़ बदस्तूर जारी है | अस्पतालों में जगह नही ,कोरोना की रोकथाम के लिये सभी सरकारी व्यवस्थाएं ध्वस्त होती दिखाई दे रही हैं | शासन प्रशासन लगता है आँख मूंदे हुए हुए है| मुख्यमंत्री प्रदेश के दौरे कर रहे हैं मगर उनकी नाक के नीचे प्रदेश की राजधानी में क्या हालात बनते जा रहे हैं यह उनके अलावा सब को पता है| यहाँ पर चिराग़ तले अँधेरा वाली कहावत पूरी तरह लागू होती है|

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...