रैना को याद आए सुशांत

स्पोर्ट्सरैना को याद आए सुशांत

Date:


रैना को याद आए सुशांत

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन उनके फैंस अभी भी उन्हें याद कर रहे हैं. आईपीएल खेलने यूएई गए टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी उन्हें याद किया. रैना ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट हुए लिखा कि भाई, तुम हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहोगे और युवाओं के लिए सच्ची प्रेरणा हो.

मिलेगा न्याय
उन्होंने आगे लिखा कि आपके फैन्स आपको किसी भी चीज से ज्यादा मिस कर रहे हैं. मेरा सरकार और हमारे नेताओं में पूरा विश्वास है कि वह आपको न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

प्रधानमंत्री को भी वीडियो में टैग किया

इस बल्लेबाज ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सुशांत की तस्वीर उनके आई पैड पर लगी हुई है और बैकग्राउंड में उनकी फिल्म ‘केदारनाथ’ का गाना ‘जां निसार’ बज रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए रैना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है.

7 दिन पहले भी रैना ने सुशांत की तस्वीर शेयर की थी

इससे पहले 19 अगस्त को भी रैना ने सुशांत के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर टि्वटर हैंडल से शेयर की थी. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि अब भी दुख है भाई, लेकिन सच जरूर सामने आएगा. इस तस्वीर में सुशांत टोपी पहने और बड़े बालों में नजर आ रहे हैं. दोनों की यह तस्वीर धोनी की बायोपिक एमएस धोनी: अनटोल्ट स्टोरी के वक्त की है.

सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जांच हो रही

सुशांत का शव बीते 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मिला था. इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह ने पिछले महीने ही उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी. इसके खिलाफ रिया ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी. बीते 19 अगस्त को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पटना में दर्ज एफआईआर को वैध मानते हुए सीबीआई को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...