भाजपा कार्यालय का घेराव करने जाते कांग्रेस कार्यकतार्ओं को पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा

मेरठ रीजनभाजपा कार्यालय का घेराव करने जाते कांग्रेस कार्यकतार्ओं को पुलिस ने रोका,...

Date:


भाजपा कार्यालय का घेराव करने जाते कांग्रेस कार्यकतार्ओं को पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा

मेरठ। जले में भाजपा नेता के गोदाम से भारी मात्रा में बरामद हुई एनसीईआरटी की नकली किताबों का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। मंगलवार को इस मामले में कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के घेराव का ऐलान किया तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में कई थानों की फोर्स के साथ सिटी मजिस्ट्रेट कांग्रेस के जिला कार्यालय पर पहुंच गए। इस दौरान भाजपा कार्यालय के लिए कूच करते कांग्रेस कार्यकतार्ओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। काफी देर चले हंगामे के बाद कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए इस मामले में कार्रवाई के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया।

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को एसटीएफ की टीम ने परतापुर स्थित भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता के गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में एनसीईआरटी की नकली किताबें बरामद की थीं जिसके बाद से भाजपा नेता संजीव गुप्ता और उसका भतीजा सचिन गुप्ता फरार हैं। इस मामले में भाजपा नेताओं पर तमाम तरह के गंभीर आरोप लगा सपा और कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने भाजपा के जिला कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था। सुबह से ही बुढ़ाना गेट प्रहलाद वाटिका स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में कार्यकतार्ओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मामले की जानकारी के बाद आनन-फानन में सिटी मजिस्ट्रेट एसके सिंह कई थानों की फोर्स के साथ कांग्रेस के जिला कार्यालय पर जा पहुँचे।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में नारेबाजी करते कार्यकतार्ओं ने पार्टी के जिला कार्यालय से भाजपा कार्यालय के लिए कूच किया। कांग्रेस के जिला कार्यालय से बाहर निकलते ही सिटी मजिस्ट्रेट और फोर्स ने कांग्रेस कार्यकतार्ओं का रास्ता रोक लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने जिले में लागू धारा 144 का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकतार्ओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे के दौरान शारीरिक दूरी की भी जमकर धज्जियां उड़ीं। काफी देर चले हंगामे के बाद कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को अपना ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने इस मामले में आरोपित भाजपा नेताओं की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसी के साथ इस पूरे कांड में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस-प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...