रिया चक्रवर्ती की जारी रहेगी न्यायिक हिरासत

बॉलीवुडरिया चक्रवर्ती की जारी रहेगी न्यायिक हिरासत

Date:


रिया चक्रवर्ती की जारी रहेगी न्यायिक हिरासत

जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे रिया और शोविक

मुंबई: सुशांत सिंह राजपुत की संदिग्ध मौत के बाद ड्रग्स मामले में फंसी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें फिलहाल कम नहीं हो रही हैं। आज स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने उनकी हिरासत याचिका खारिज करते हुए इसे 6 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। दूसरी ओर रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।

ज़मानत के लिए हाईकोर्ट पहुंची रिया
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे के अनुसार जमानत याचिका पर सुनवाई 23 सितंबर को हो सकती है। इससे पहले 11 सितंबर को भी विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने रिया और उनके भाई सहित चार अन्य आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की थी।

ड्रग्स मामले में NCB ने किया है गिरफ्तार
बता दें कि रिया और शौविक को सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स मुहैया कराने के आरोप में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया है। फोन की चैटिंग से इनके ड्रग्स प्रोक्योर करने की बात सामने आई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...