राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद मोहित का अंतिम संस्कार

मेरठ रीजनराजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद मोहित का अंतिम संस्कार

Date:


राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद मोहित का अंतिम संस्कार

जम्मू कश्मीर में शहीद मोहित बालियान को दी गई अन्तिम विदाई

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर में शहीद जवान को उसके पैतृक गांव में राष्ट्रीय सम्मान के साथ अन्तिम विदाई दी गयी। शव यात्रा में केन्द्रीय व प्रदेश मंत्रियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए ।

शहीद मोहित बालियान के अंतिम संस्कार में राष्ट्रवाद की भावना और लोगों में शहीद के प्रति प्रेमभाव का जज्बा हर बंदिश पर भारी पड़ा। लॉकडाउन होने और कोविड गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंस की शर्त का प्रभाव भी भीड़ को नहीं रोक पाया।

जनपद के थाना भौराकलां क्षेत्र के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी मोहित बालियान पुत्र तारा सिंह गुरुवार की रात जम्मू कश्मीर के पुंछ राजौरी सैक्टर में शहीद हो गया था। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे मोहित बालियान के बेस कैम्प राजौरी से उसके चचेरे भाई जिला पंचायत सदस्य अजय बालियान को फोन से मोहित के शहीद होने की सूचना दी गयी।

27 वर्षीय मोहित बालियान साल 2015 में सेना में भर्ती हुआ था। वह सेना की राष्ट्रीय राइफल इकाई में सिपाही के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में पुंछ राजौरी सैक्टर में तैनात था। इससे पहले मोहित बालियान की तैनाती राजस्थान के अलवर में पाकिस्तान बॉर्डर पर थी।

मोहित बालियान के परिजनों में शुक्रवार की सुबह से ही कोहराम मचा हुआ था। मोहित अपने परिवार में छोटा था, उसका बड़ा भाई दिव्यांग है और एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। अविवाहित मोहित बालियान को लेकर परिजनों ने अनेक सपने संजाये थे। जनवरी में वह घर आया था।

शुक्रवार से ही उसके शव का इंतजार किया जा रहा था। रविवार सुबह सैन्यकर्मी मोहित का शव लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे। सैन्यकर्मी जब मोहित बालियान के शव को लेकर फुगाना पहुंचे तो यहां से ही ग्रामीणों की भीड़ ने शहीद जवान को श्रद्धासुमन अर्पित करने शुरू कर दिये थे।

ग्रामीणों ने यहां पर तिरंगों से सजी ट्रैक्टर ट्राली पर शहीद जवान का तिरंगा से लिपटा शव रखा और भारत माता के जयघोष के बीच मोहित बालियान की अंतिम यात्रा उसके पैतृक गांव के लिए शुरू हुई।

रास्ते में हजारों ग्रामीणों का हुजूम इस शहीद जवान को अंतिम नमन करने के लिए जुटता चला गया। यहां पर शनिवार से ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों का जमावड़ा था, मोहित बालियान के अंतिम संस्कार की तैयारी एसपी देहात नेपाल सिंह ने स्वयं रहकर कराई थी। आज भी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अफसर मौजूद रहे।

गांव गढ़ी नौआबाद में मोहित बालियान के शव को उसके घर ले जाया गया, यहां पर परिजनों ने अश्रुपूर्ण नेत्रों ने इस जवान को अंतिम दर्शन के साथ विदा किया। मोहित बालियान के शव को गांव के बाहर भट्ठे के पास खेत पर ले जाया गया, जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

मोहित के बड़े भाई ने अंतिम क्रिया सम्पन्न कराई। इससे पूर्व यहां पर मोहित को श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी। यहां पर सवेरे से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू गया था। केन्द्रीय पशुपालन मत्स्य एवं डेरी राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान, राज्य के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी कपिल देव अग्रवाल, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत, पूर्व मंत्री चौ. योगराज सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे., ए.डी.एम. प्रशासन अमित सिंह, एस.पी. सिटी सतपाल अंतिल, एस.पी. देहात नेपाल सिंह, एस.डी.एम. बुढ़ाना कुमार भूपेन्द्र सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भाजपा नेता के साथ ही हजारों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...