NCERT book scandal: भाजपा नेताओं की तलाश में पुलिस की दबिश

मेरठ रीजनNCERT book scandal: भाजपा नेताओं की तलाश में पुलिस की दबिश

Date:


NCERT book scandal: भाजपा नेताओं की तलाश में पुलिस की दबिश

मेरठ। करोड़ों रुपये की एनसीईआरटी की डुप्लीकेट किताबें (NCERT book scandal)छापने के मामले में भाजपा नेता फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश डाल रही है, लेकिन अभी तक उनका कुछ भी पता पुलिस को नहीं चल पाया है।

एसटीएफ और मेरठ पुलिस ने मेरठ और अमरोहा जनपद के गजरौला में छापे मारकर लगभग 60 करोड़ रुपये कीमत की एनसीईआरटी की डुप्लीकेट किताबें पकड़ी थी। बिना किसी लाइसेंस के इन किताबों को छापा और दूसरे राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था।

दिल्ली से आई नेशनल काउंसिल एजूकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की विजिलेंस टीम ने मेरठ आकर भी पड़ताल की। पड़ताल में पता चला कि संजीव गुप्ता और सचिन गुप्ता के पास एनसीईआरटी की किताबों NCERT book scandal) को छापने का कोई लाइसेंस भी नहीं है।book scandal

आठ पर दर्ज हुआ है मुकदमा
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि एनसीईआरटी की अवैध किताबें छापने के मामले में भाजपा नेता संजीव गुप्ता, सचिन गुप्ता, नफीस, सुनील कुमार, शिवम, विकास त्यागी, राहुल, आकाश पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। राहुल, सुनील, शिवम, आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि फरार लोगों की तलाश में दबिश डाली जा रही है। रविवार को भी उनकी तलाश में मेरठ शहर समेत आसपास के शहरों में भी दबिश डाली गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...