मेरठ ब्यूरो
कई दिनों की शान्ति के बाद मेरठ में आज एकबार फिर कोरोना संक्रमण ने तेज़ी पकड़ी| मेरठ स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज मेरठ में कोरोना संक्रमण के 52 नए मामले पाए गए जबकि एक कोरोना पीड़ित की मौत भी दर्ज हुई|
2287 हुई मरीज़ों की संख्या
आज हुए 1713 सैंपलों की टेस्टिंग में 52 की रिपोर्ट धनात्मक आयी, इस तरह अब कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2287 हो गयी है जिसमें 297 मरीज़ों का भी इलाज चल रहा है जबकि 1897 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चूका है|
अबतक 93 मौतें
शहर में आज सरूरपुर के एक 17 वर्षीय लड़के की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी| मेरठ में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 93 हो गयी है|

