बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा पति से हुईं अलग

बॉलीवुडबॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा पति से हुईं अलग

Date:


बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा पति से हुईं अलग

बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा अपने पति रियान थाम से अलग हो गयी हैं। वह ऑफिशियली तौर पर पति से अलग हो गई हैं। वैसे 2018 से ये खबरें आ रही थीं कि मिनिषा और उनके पति के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है|

मिनिषा से अपने पति से अलग होने पर कभी कुछ नहीं कहा और न ही सोशल मीडिया पर कोई ऐसा पोस्ट शेयर किया जो इस बात की तरफ इशारा करे उनकी शादीशुदा ज़िंदगी ठीक नहीं चल रही है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि वह अपने पति रियान से अलग हो गई हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा पति से हुईं अलग

मिनीषा ने कहा, ‘हां, मैं और रियान आपसी सहमती से अलग हो गए हैं। लीगल कार्रवाई भी पूरी हो गई है’। रियान से मिनिषा की मुलाकात एक क्लब में हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।

6 जुलाई, 2015 में दोनों सादा सिंपल तरीक से शादी कर ली। दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो रियान एक रेस्ट्रो ओनर हैं तो वहीं मिनीषा एक एक्ट्रेस हैं। हालांकि मिनीषी के काफी वक्त से बॉलीवुड से दूरी बना रखी है।

मिनिषा ने अपने करियर की शुरुआत यहां फिल्म से की थी। इसके बाद वो साल 2007 में फिल्म ‘हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’ में नज़र आईं इसके बाद एक्ट्रेस ने, ‘दस कहानियां’, ‘किडनैप’ और ‘बचना-ऐ-हसीनों’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि इन फिल्मों के बाद मिनीषी किसी भी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नज़र नहीं आईं। साल 2018 में वो टीवी सीरियल ‘इंटरनेट वाला लव’ में भी दिखाई दी थीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related