मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए 25 हजारी पव्वा

मेरठ रीजनमुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए 25 हजारी पव्वा

Date:


मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए 25 हजारी पव्वा

अलग अलग थानों में दर्ज है तीस मुकदमें

मेरठ । शुक्रवार को दिनदहाड़े मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस ने कुख्यात वाहन चोर को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा । इस दौरान 25 हजार का इनामी शातिर वाहन चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया । थानाध्यक्ष सदर विजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज हैं । पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि शातिर वाहन चोर जीशान उर्फ पव्वा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है । जिसके बाद पुलिस ने वेस्ट एंड रोड स्थित एमपीएस स्कूल के निकट स्कूटी सवार पव्वा की घेराबंदी कर ली । जिस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी । पुलिस की जवाबी फायरिंग में जीशान उर्फ पव्वा पैर में गोली लगने से घायल हो गया ।

आरोपी के पास से चोरी की स्कूटी सहित तमंचा और कारतूस बरामद किए गए । थानाध्यक्ष सदर ने बताया कि आरोपी जीशान के खिलाफ वाहन चोरी और लूट के 30 मुकदमे दर्ज हैं । इसी के साथ कुछ दिन पहले उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था । घायल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...