भारत ने कंधार से राजनयिकों और स्टाफ को वापस बुलाया

इंटरनेशनलभारत ने कंधार से राजनयिकों और स्टाफ को वापस बुलाया

Date:


भारत ने कंधार से राजनयिकों और स्टाफ को वापस बुलाया

नई दिल्ली: अफ़ग़ानिस्तान में बिगड़ते हालात और तालिबान के बढ़ते प्रभाव के मद्देनज़र भारत ने अफगानिस्तान के कंधार में अपने वाणिज्य दूतावास से लगभग 50 राजनयिकों और सुरक्षा कर्मियों को हटा लिया है।

विशेष विमान से बुलाया गया
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय वायु सेना का एक विशेष विमान शनिवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों के एक समूह सहित भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों और अन्य स्टाफ सदस्यों को वापस लाने के लिए भेजा गया।

सुरक्षा चिंताएं बढ़ीं
कंधार में वाणिज्य दूतावास को अस्थायी रूप से बंद करने का भारत का कदम तालिबान लड़ाकों द्वारा इस क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिमी अफगानिस्तान में कई प्रमुख क्षेत्रों पर तेजी से नियंत्रण करने के मद्देनजर भारी सुरक्षा चिंताओं को जन्म दे रहा है।

बंद नहीं होंगे दूतावास
हालाँकि भारतीय दूतावास ने कहा कि कंधार और मजार-ए-शरीफ में दूतावास और वाणिज्य दूतावास को बंद करने की कोई योजना नहीं है। दो दिन पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत अफगानिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर इसके प्रभाव की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...