बाहुबली मुख़्तार अंसारी की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोज़र

उत्तर प्रदेशबाहुबली मुख़्तार अंसारी की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोज़र

Date:


बाहुबली मुख़्तार अंसारी की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोज़र

लखनऊ: प्रशासन ने गुरुवार को माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने डालीबाग कॉलोनी में अंसारी की एक अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया।

तोड़फोड़ के खर्च की होगी वसूली
बताया जा रहा है कि अवैध निर्माण को गिराने का खर्च भी यूपी सरकार मुख्तार अंसारी से ही वसूलेगी। अवैध आवासीय परिसर को गिराने की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था।

39.80 करोड़ रुपए की अवैध सम्पत्तियाँ मुक्त कराइ गयीं
गौरतलब है कि इससे पहले भी यूपी पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसते हुए अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन और अवैध तरीकों से अर्जित की गई 39.80 करोड़ रुपए की संपत्तियों को मुख्तार के करीबियों से मुक्त कराया था। इसके साथ ही मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े लोगों के 33 असलहों के लाइसेंस भी निलंबित कर पुलिस थानों में जमा करवाया था।

33.8 करोड़ रुपए की संपत्ति पहले ही मुक्त हो चुकी
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ओपी सिंह ने माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर कहा था, “अंसारी और उनके सहयोगियों के अवैध कब्जे से 33.8 करोड़ रुपए की संपत्ति पहले ही मुक्त हो चुकी। उनके लाइसेंस रद्द करने के बाद कम से कम 33 हथियार जब्त किए गए हैं और जमा किए गए हैं। अंसारी के साथ मिलकर अवैध कारोबार चलाने वाले कम से कम 17 बदमाशों की पहचान की गई है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...