माँ बनने वाली हैं अनुष्का

बॉलीवुडमाँ बनने वाली हैं अनुष्का

Date:


माँ बनने वाली हैं अनुष्का

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कोहली ने ये गुड न्यूज गुरुवार को फैंस के साथ ट्विटर पर अपनी और अनुष्का की एक खूबसूरत तस्वीर के साथ साझा की।

कोहली ने अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘और तब, हम तीन होंगे! जनवरी 2021 में आ रहा है।’

इस तस्वीर में अनुष्का अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। ये खबर शेयर करते ही सोशल मीडिया में कोहली और अनुष्का को फैंस से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

देश के सबसे चर्चित कपल में शुमार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में एक बेहद निजी समारोह में इटली में शादी की थी।

माँ बनने वाली हैं अनुष्का

दोनों को इंडस्ट्री के सबसे प्रमुख पावर कपल में जाना जाता है और अब दोनों ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. वैसे बीते दिनों ही एक फैन ने अनुष्का से पूछा था कि ‘क्या आपके करीबी आपसे बेबी प्लानिंग के लिए नहीं पूछते हैं? आपकी और विराट की शादी को अब काफी वक्त हो चला है.’ इसे जानने के बाद अनुष्का ने कहा था कि ‘नहीं, कोई भी नहीं पूछता है. सिर्फ सोशल मीडिया पर ही लोग पूछते हैं.’ वैसे यह सवाल जवाब इंस्टाग्राम पर हुए थे. आप सभी जानते ही होंगे अनुष्का और विराट के बीच काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है और दोनों एक दूजे पर प्यार जताने का कोई मौका अपने हाथ से नहीं जाने देते हैं.

बीते समय में ही अनुष्का ने बताया था कि ‘विराट मैदान पर भले ही कितने एग्रेसिव क्यों ना हों, लेकिन घर में वो बहुत कूल हैं.’ वहीँ विराट को अक्सर यह कहते देखा गया है कि, ‘अनुष्का के चलते उनकी लाइफ में काफी पॉजिटिव बदलाव आए हैं और शादी करने के बाद वे इंसान के तौर पर भी बेहतर हुए हैं.’ फिलहाल उनके फैंस में ख़ुशी की लहर है क्योंकि जल्द ही दोनों मम्मी-पापा बनने वाले हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...