बांग्लादेश के बारे अमित शाह का ज्ञान सीमित है: विदेश मंत्री बांग्लादेश

इंटरनेशनलबांग्लादेश के बारे अमित शाह का ज्ञान सीमित है: विदेश मंत्री बांग्लादेश

Date:


बांग्लादेश के बारे अमित शाह का ज्ञान सीमित है: विदेश मंत्री बांग्लादेश

ढाका: बांग्लादेश ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है जिसमें अमित शाह ने कहा था कि बांग्लादेश के गरीब लोग भारत इसलिए आते हैं क्योंकि उनके देश में पर्याप्त खाना नहीं है.

बांग्लादेश के विदेश मंत्री मोमेन ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमित शाह का बांग्लादेश के बारे में ज्ञान सीमित है. बांग्लादेश में कोई भी भूखा नहीं है. बल्कि कई क्षेत्र में बांग्लादेश अमित शाह के देश से आगे है. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से गलतफहमियां पैदा होती हैं.

अमित शाह ने अपने बयान में कहा था, ‘बांग्लादेश के गरीब लोग भारत इसलिए आते हैं क्योंकि उन्हें अपने देश में खाना नहीं मिलता है. पश्चिम बंगाल में अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो बांग्लादेश से घुसपैठ पूरी तरह से रुक जाएगी.’

मोमेन ने कहा, बांग्लादेश का समाज भी भारत से कई मामलों में आगे है. बांग्लादेश में लगभग 90 फीसदी लोग अच्छे शौचालयों का इस्तेमाल करते हैं जबकि भारत में 50 फीसदी से ज्यादा आबादी के पास शौचालय नहीं है.

ये पहली बार नहीं है जब गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर बांग्लादेश ने आपत्ति जताई है. नागरिकता संशोधन कानून पास होने के बाद संसद में अमित शाह ने बांग्लादेश का जिक्र किया था. अमित शाह ने कहा था कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को धार्मिक उत्पीड़न झेलना पड़ता है, इसलिए भारत ने ऐसे लोगों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया है.

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके. अब्दुल मोमेन ने अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि दुनिया में कुछ ही ऐसे देश हैं, जहां बांग्लादेश जैसा अच्छा सांप्रदायिक सौहार्द है. अगर अमित शाह बांग्लादेश में आकर कुछ महीने गुजारेंगे, तो इस बात को खुद ही समझ जाएंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...