न्यूजीलैंड में दोबारा रिलीज होगी ‘गोलमाल अगेन’

बॉलीवुडन्यूजीलैंड में दोबारा रिलीज होगी ‘गोलमाल अगेन’

Date:


न्यूजीलैंड में दोबारा रिलीज होगी ‘गोलमाल अगेन’

फिल्म इंडस्ट्री कोरोना वायरस की चपेट में आकर करोड़ों रुपये का नुकसान उठा चुकी है। ओटीटी की मदद से फिल्म निर्माता अपना नुकसान कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन फिर भी वैसा कारोबार करने में नाकामयाब हैं, जैसा सिनेमाघरों से हुआ करता था। ऐसे में फिल्म निर्माता कमाई के नए-नए रास्ते तलाश रहे हैं, जिसके लिए वो विदेशों में अपनी फिल्में दोबारा रिलीज करने से भी नहीं चूक रहे हैं।

बीते दिनों ही ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अक्षय कुमार की ‘गुड न्यूज’ और आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल’ दुबई के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज की जाएंगी और अब बताया जा रहा है कि अजय देवगन न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों में फिर से गोलामल करते दिखेंगे।

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ न्यूजीलैंड में दोबारा रिलीज करेंगे। न्यूजीलैंड कुछ समय पहले ही कोरोना फ्री हुआ है और वहां की सरकार ने सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है। फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ‘गोलमाल अगेन’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘न्यूजीलैंड ने यह फैसला किया है कि गोलमाल अगेन को दोबारा थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। यह पहली हिन्दी फिल्म होगी जो कोविड के बाद रीलॉन्च होगी। न्यूजीलैंड अब कोविड फ्री है और वहां के दर्शक 25 जून से गोलमाल अगेन थिएटर्स में देख पाएंगे। शायद सही ही कहा गया है, द शो मस्ट गो ऑन…’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...