नेतेन्‍याहू ने हमास को भारी कीमत चुकाने की दी धमकी

इंटरनेशनलनेतेन्‍याहू ने हमास को भारी कीमत चुकाने की दी धमकी

Date:


नेतेन्‍याहू ने हमास को भारी कीमत चुकाने की दी धमकी

येरुशलम : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतेन्‍याहु ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उनका देश गाजा में हमास के खिलाफ हमलों में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतने वाला. तेल अवीव में सेना मुख्‍यालय में सुरक्षा की समीक्षा के बाद नेतेन्‍याहू ने कहा, ‘उन्‍होंने हमारी राजधानी पर हमला किया, हमारे शहरों पर रॉकेट दागे. वे इसका खामियाजा भुगत रहे हैं और उन्‍हें इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.अभी यह खत्‍म नहीं हुआ है.’

गौरतलब है गाज़ा पट्टी पर इस्राइली सेना के हवाई हमले लगातार जारी हैं, शुक्रवार को भी इस्राइली लड़ाकू विनमानों ने गाज़ा पर भीषण बमबारी की. इजराइल के इन हमलों में 31 बच्चों समेत 122 फिलिस्तीनियों की अबतक मौत हो चुकी है.

गौरतलब है कि मुस्लिम देशों के एक समूह ने कार्रवाई को लेकर इजरायल की निंदा की थी. संगठन ने कहा था कि उसके विचार में इजरायल की कार्रवाई ”दुनियाभर के मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली और अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है.”

संगठन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तनाव बढ़ने के लिये इजरायल को जिम्मेदार ठहराने और उसपर हमले रोकने का दबाव डालने की अपील की थी जिसकी वजह से ‘क्षेत्र की सुरक्षा और स्थायित्व’ के सामने खतरा पैदा हो गया है.संगठन ने स्वतंत्र फलस्तीन के समर्थन के लंबे समय से चले आ रहे अरब जगत के रुख को भी दोहराया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...