डबल शिफ्ट में होगी ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग

बॉलीवुडडबल शिफ्ट में होगी ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग

Date:


डबल शिफ्ट में होगी ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग

सरकार से फिल्म और टीवी की शूटिंग करने की इजाजत मिलने के बाद मेकर्स तेजी से काम पर जुट गए हैं। अयान मुखर्जी भी अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग शुरु करने की प्लॉनिंग कर रहे हैं। अभी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की 26 दिनों की शूटिंग बाकी है। ताजा मिल रही जानकारी की माने तो फिल्म के सितारे अक्टूबर से शूटिंग का आगाज करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 2 शिफ्ट में पूरी की जाएगी। इन शिफ्ट्स का समय सुबह 9 से 2 बजे और शाम को 4 से 9 बजे तक रखा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों शिफ्ट में अलग अलग टीम मेंबर्स काम करेंगे। इसके अलावा सेट पर कोरोना वायरस गाइडलाइन्स का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को सेट पर आने की इजाजत नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अमिताभ बच्चन फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग से गायब रहेंगे।

मेकर्स फिल्म की पूरी शूटिंग दिसंबर से पहले किसी भी हालत में खत्म करना चाहते हैं। यही वजह है जो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के साथ फटाफट शूटिंग खत्म करने वाले हैं। खबरों की माने तो अपने पिछले शेड्यूल में रणबीर कपूर जानेमाने रेसलर सौरव गुज्जर के साथ एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर चुके हैं। कोरोना वायरस आउटब्रेक की वजह से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ गई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...