कंगना रनौत को मिला पुलिस का समन, दिया यह जवाब

बॉलीवुडकंगना रनौत को मिला पुलिस का समन, दिया यह जवाब

Date:


कंगना रनौत को मिला पुलिस का समन, दिया यह जवाब

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत केस में बांद्रा पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को समन भेजा है. उनके समन पर कंगना रनौत की लीगल टीम ने भी जवाब दिया है. उन्होंने अपने जवाब में लिखा: “हमारी क्लाइंट चाहती हैं कि वो सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में आपका सहयोग करे. लेकिन वो पिछले 17 मार्च से ही अपने मनाली वाले घर पर रह रही हैं. कोरोना वायरस को देखते हुए इस समय ट्रेवल नहीं कर सकती हैं. हम आपसे अनुरोध करना चाहते हैं कि आप अपने सवाल उपल्ब्ध कराएं, जिसका वो उत्तर दे सकें.”

कंगना रनौत की लीगल टीम ने आगे लिखा, हम आपसे ये भी अनुरोध करते हैं कि यदि हो सके तो आपका कोई ऑफिसर आए और मनाली में हमारे क्लाइंट से पूछताछ करे. अगर आप यहां नहीं आ सकते तो हमें सूचित करें ताकि हम किसी इलेक्ट्रॉनिक मीडियम से उनका बयान दर्ज कर सकें.” कंगना रनौत की लीगल टीम ने इस तरह अपना जवाब पुलिस को भेजा है. गुरुवार शाम को खबर आई थी कि सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या की जांच कर रही मुम्बई पुलिस कंगना रनौत का बयान दर्ज कर सकती है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related