कटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज का टैक्सपेयर पूरी टैक्स व्यवस्था में बहुत बड़े बदलाव और पारदर्शिता का साक्षी बन रहा है. जब उसे रिफंड के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ता, कुछ ही सप्ताह में उसे रिफंड मिल जाता है, तो उसे पारदर्शिता का अनुभव होता है.” बुधवार को कटक में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के कार्यालय-सह-आवासीय परिसर के वर्चुअल माध्यम से आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान यह बात कही.
टैक्स टेररिज्म
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पहले की सरकारों के समय शिकायतें होती थीं टैक्स टेररिज्म की. आज देश उसे पीछे छोड़कर टैक्स ट्रांसपेरेंसी की तरफ बढ़ रहा है. टैक्स टेररिज्म से टैक्स ट्रांसपेरेंसी का ये बदलाव इसलिए आया है क्योंकि हम रिफॉर्म ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म की अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं.”
टैक्स सिस्टम में बदलाव
प्रधानमंत्री ने कहा, “अब सरकार की सोच ये है कि जो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल हो रहा है, उस पर पहले पूरी तरह विश्वास करो. इसी का नतीजा है कि आज देश में जो रिटर्न फाइल होते हैं, उनमें से 99.75 % बिना किसी आपत्ति के स्वीकार कर लिए जाते हैं. ये बहुत बड़ा बदलाव है जो देश के टैक्स सिस्टम में आया है.”

