मैनचेस्टर।
वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर का मानना है कि संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि छोटी टीमों को भी नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिले, क्योंकि कोविड-19 महामारी के बीच भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पास ही खिलाडिय़ों को खिलाने के लिए नियम (बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल) में मैचों का आयोजन कराने के लिए जरूरी संसाधन है. क्रिकेट जगत ने महामारी के बीच इंग्लैंड का दौरा करने के वेस्टइंडीज के फैसले की सराहना की थी. मंगलवार को इंग्लैंड ने तीन टेस्ट की सीरीज 2-1 से जीती जिसके साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल हुआ था.
वातावरण बनाने को जूझना पड़ेगा
सीरीज का आयोजन बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल माहौल में किया गया, लेकिन इससे आयोजन के खर्चे काफी बढ़ गए और होल्डर ने कहा कि वेस्टइंडीज जैसी टीमों को इस तरह का वातावरण तैयार करने में जूझना पड़ सकता है. होल्डर ने कहा, ‘अगर जल्द ही कुछ नहीं हुआ तो हम देखेंगे कि छोटे देश कम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं क्योंकि हम यह खर्चा नहीं उठा सकते. अब चार या पांच मैचों की सीरीज की जगह दो या तीन मैचों की सीरीज हो रही है. और हमारे लिए इससे अधिक की मेजबानी काफी मुश्किल है, विशेषकर वेस्टइंडीज में. हमारे लिए यह गंभीर दुविधा है. मुझे लगता है कि संबंधित लोगों को बैठकर इस पर विचार करने की जरूरत है. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच सीरीज सिर्फ दो स्थलों मैनचेस्टर और साउथैंप्टन में खेली गई और आठ हफ्ते के दौरे के दौरान दोनों टीमें स्टेडियम के होटल में ही ठहरीं.
इंग्लैैंड करे दौरा
जैसन होल्डर ने उम्मीद जताई कि इंग्लैंड की टीम भी उनके नक्शेकदम पर चलते हुए जल्द ही कैरेबियाई देशों का दौरा करेगी. उन्होंने कहा, ‘हम सिर्फ इंग्लैंड की सीरीज से ही पैसा कमाते हैं और मुझे लगता है कि भारत से. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से कोई फायदा या नुकसान नहीं होता और बाकी सभी सीरीज से हमें नुकसान उठाना पड़ता है. लेकिन इस मुश्किल के समय में सिर्फ इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और संभवत: भारत ही क्रिकेट की मेजबानी कर सकते हैं.Ó वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पर कोविड-19 महामारी के वित्तीय असर को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाडिय़ों और स्टाफ को वेतन कटौती का सामना करना पड़ रहा है. होल्डर ने कहा, ‘वित्तीय रूप से वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए पिछले कुछ साल मुश्किल रहे. हमें वेतन कटौती का सामना करना पड़ा इसलिए अगर 2020 के अंत से पहले सीरीज की मेजबानी संभव हुई तो हम एक संगठन के रूप में काम करते रह पाएंगे.

