घर छोड़ने के बहाने बच्ची से जंगल में हैवानियत, गला घोटकर कर दी हत्या

मेरठ रीजनघर छोड़ने के बहाने बच्ची से जंगल में हैवानियत, गला घोटकर कर...

Date:


घर छोड़ने के बहाने बच्ची से जंगल में हैवानियत, गला घोटकर कर दी हत्या

एसएसपी, एसपी पहुंचे मौके पर, पिता ने दी तहरीर, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की निशानदेही पर मिला शव, सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थानाक्षेत्र के मुबारिकपुर में एक दरिंदे ने दिखाई हैवानियत दिखाते हुए सात साल की बच्ची की जंगल मे ले जाकर की निर्मम हत्या कर दी, बच्ची का शव मिलने के बाद मासूम बच्ची की हत्या के बाद परिजनों में मचा हाहाकार, मच गया। देर रात गांव में एसएसपी और अन्य अधिकारीगण पहुंचे।

पीड़ित परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी को फांसी की मांग की। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

गुरुवार की देर रात मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी अभिषेक यादव,एसपी सिटी सतपाल अंतिल,सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जंगल में काफी देर तक छानबीन के बाद मासूम बच्ची का शव ईंख के खेत से बरामद कर लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि गांव का ही उसका पड़ोसी सुनील उर्फ तोता बुधवार दोपहर उनकी सात साल की बच्ची को बाइक पर बैठाकर मंदिर से गांव की ओर ला रहा था, जो रास्ते में ही लापता हो गई। देर शाम तक खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली।

बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी से पूछताछ की। काफी पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर गांव के नजदीक गन्ने के खेत से बच्ची का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर एसएसपी अभिषेक यादव सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अफसर मौके पर पहुंच गए और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

थाना मंसूरपुर पुलिस ने मात्र 8 घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया मासूम बच्ची के पिता ने आरोपी युवक सुनील उर्फ तोता पुत्र किरणपाल निवासी मुबारिकपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related