कोरोना वैक्सीन पर अमीर देशों का क़ब्ज़ा है, ग़रीब देशों के लिए WHO चिंतित

फीचर्डकोरोना वैक्सीन पर अमीर देशों का क़ब्ज़ा है, ग़रीब देशों के लिए...

Date:


कोरोना वैक्सीन पर अमीर देशों का क़ब्ज़ा है, ग़रीब देशों के लिए WHO चिंतित

जिनेवा: कोरोना महामारी को काबू में करने का अभी एकमात्र तरीका यही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जाए. लेकिन महामारी के इस दौर में वैक्सीन पर अमीर देशों का कब्जा हो गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधानोम गेब्रेसस ने वैक्सीन की पहुंच को लेकर चिंता जाहिर की है. उनका कहना है कि दुनिया की 0.3% कोरोना वैक्सीन ही गरीब देशों तक पहुंच पाई है, जबकि अमीर देशों के पास 82% वैक्सीन है.

एक कार्यक्रम में डॉ. गेब्रेसेस ने कहा कि दुनियाभर में अभी तक 1 अरब से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज हैं. इनमें से 82% डोज अमीर और अपर मिडिल इनकम देशों के पास है. WHO प्रमुख ने कहा कि गरीब देशों तक अब तक 0.3% डोज ही पहुंच चुके हैं.

उन्होंने कहा, “यही सच्चाई है. महामारी के दौर में वैक्सीन सब तक पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती है. क्योंकि यही राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिरता की नींव है.”

वहीं, दुनिया में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. worldometer के मुताबिक, अब तक दुनियाभर में कोरोना के 15 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. जबकि 31 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. ऐसे में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र हथियार है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...