केजरीवाल सरकार ने पेश किया 69,000 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव

बिज़नेसकेजरीवाल सरकार ने पेश किया 69,000 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव

Date:


केजरीवाल सरकार ने पेश किया 69,000 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव

नई दिल्ली: दिल्ली के वित्त मंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं। सिसोदिया ने दिल्ली स्कूल बोर्ड बनाए जाने को लेकर कहा कि आज़ादी के 75वें वर्ष पर दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में पढ़ रहे हर बच्चे को देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए देशभक्ति पाठक्रम की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत हर रोज एक कक्षा देशभक्ति की होगी। इसके अलावा वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य पर कुल बजट का 14 फीसदी खर्च करने का ऐलान किया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 9,934 करोड़ रुपये
वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए कहा, मैं 2021-22 के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 9,934 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान करता हूं जो कुल बजट का 14% है। दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि दिल्ली के लोगों को सरकारी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन मुफ़्त में लगाई जाएगी। सिसोदिया ने कुल 69,000 करोड़ रूपए के बजट का प्रस्ताव रखा है।

2021 में 2047 की बात
सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए कहा कि 2047 तक दिल्ली की आबादी क़रीब 3 करोड़ 28 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। 2047 में इतनी बड़ी आबादी के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए होगा उसकी नींव हम इस बजट में रखने जा रहे हैं। सिसोदिया ने 2021-22 के लिए 69,000 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। उन्होंने कहा, “ये 2014-15 में 30,940 करोड़ रुपये की बजट राशि से दोगुने से ज़्यादा है। दिल्ली सरकार का प्रति व्यय 2015-16 के 19,218 रुपये से बढ़कर इस साल 33,173 रुपये होने की उम्मीद है।”

सिंगापूर जैसी आय
दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने लोगों की आय को लेकर कहा, हमारा लक्ष्य है कि साल 2047 तक दिल्ली के नागरिक की प्रति व्यक्ति आय सिंगापुर में बैठे नागरिक के प्रति व्यक्ति आय के बराबर हो जाए।

बजट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें:

  • अब दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में आम आदमी को फ्री में कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
  • इस मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने के लिए सरकार को करीब 50 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
  • साल 2047 तक क़रीब 3 करोड़ 28 लाख तक पहुंच जाएगी दिल्ली की आबादी।
  • इस बजट में बढ़ी आबादी के लिए बुनियादी ढांचा की नींव रखने का ऐलान किया गया।
  • दिल्ली में 2021-22 के लिए 69,000 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया। ये 2014-15 में 30,940 करोड़ रुपये की बजट राशि से दोगुने से ज़्यादा होगा। वहीं दिल्ली सरकार का प्रति व्यय 2015-16 के 19,218 रुपये से बढ़कर इस साल 33,173 रुपये होने की उम्मीद है।
  • वहीं दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में और सुधार के लिए सरकार अब क्वालिटी एजुकेशन पर भी ध्यान देगी। दिल्ली सरकार ने इस बजट में राष्ट्रीय राजधानी में सैनिक स्कूल खोलने का भी ऐलान किया है।
  • इस महत्वपूर्ण बजट में केजरीवाल सरकार ने पढ़े-लिखे सफल युवाओं को यूथ फॉर एजुकेशन के नाम से योजना करने की भी घोषणा की।
  • बजट की मानें तो अगले साल से दिल्ली में महिलाओं के लिए विशेष महिला मोहल्ला क्लीनिक भी शुरू किया जाएगा।
  • दिल्ली सरकार की मोहल्ला क्लीनिक की सफलता को देखते हुए अब सरकार यह नई पहल करने जा रही है। जिसके तहत दिल्ली सरकार यह जिम्मेदारी निभाएगी कि राजधानी में रहने वाली हर महिला को स्वास्थ्य सुविधा मिले।
  • आजादी के 100वें साल में दिल्ली में ओलंपिक खेल का आयोजन कराया जाएगा। अब दिल्ली में खेलों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जा रहे हैं।
  • वहीं अगले कुछ सालों के भीतर केजरीवाल सरकार और भी व्यवस्थाएं करेगी। जिसके तहत आगामी 25 साल के बाद यानी साल 2048 में ओलंपिक खेल दिल्ली में आयोजित करने का दावा करने के लिए खेल की तमाम सुविधाएं विकसित करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related