कृति सेनन की फिल्म ‘Mimi’ का Trailer आउट

बॉलीवुडकृति सेनन की फिल्म ‘Mimi’ का Trailer आउट

Date:


कृति सेनन की फिल्म ‘Mimi’ का Trailer आउट

नई दिल्ली : कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म ‘मिमी’ का ट्रेलर आउट हो चुका है. यह फिल्म एक्ट्रेस की सरोगेसी और प्रेग्नेंसी पर आधारित है, जिसमें दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. फैन्स इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का कब से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में जब ट्रेलर सामने आया तो इसने फैन्स को जरा भी निराश नहीं किया. हालांकि फिल्म के टीजर से पहले ही पता चल गया था कि इस फिल्म में कृति का एक नया ही अंदाज देखने को मिलेगा.

पोस्टर रिलीज के साथ ही कृति अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं. अब ट्रेलर में उनकी दमदार एक्टिंग देख लोग काफी इम्प्रेस हो रहे हैं. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कृति एक मिडिल क्लास फैमिली की लड़की का रोल निभा रही हैं, जो एक विदेशी कपल के बच्चे की सरोगेट मदर बनने के लिए तैयार हो जाती हैं, जिसके लिए उन्हें 20 लाख रुपए मिलने वाले हैं. इसके बाद कपल अपना फैसला बदल लेता और बताता है कि उन्हें अब बच्चा नहीं चाहिए, जिसके बाद कृति यानी मिमी पर परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ता है. इस सिचुएशन से मिमी कैसे निकलती हैं और पंकज त्रिपाठी किस तरह उनकी मदद करते हैं, यह देखने में वाकई दिलचस्प होने वाला है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related