Samsung का अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy S22 काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। अब हल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे Galaxy S22 के कैमरा और लॉन्चिंग की जानकारी मिली है।
सैममोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार , Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन में 200MP का कैमरा होगा और कैमरा को Olympus कंपनी तैयार करेगी। डिवाइस को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की Samsung Galaxy S22 की लॉन्चिंग, कीमत या फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
अन्य लीक रिपोर्ट्स के माने तो इस डिवाइस में Exynos 2200 प्रोसेसर दिया जा सकता है और एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और दमदार बैटरी मिल सकती है।
Read also: भगोड़े मेहुल चोकसी मिली अंतरिम जमानत
Samsung Galaxy S22 की संभावित कीमत
लीक की माने तो Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन की कीमत 60,000 से 80,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है और ये कई कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

