कंटेनमेंट जोन में आवश्यक हो बैरिकेडिंग: अनिल ढींगरा

मेरठ रीजनकंटेनमेंट जोन में आवश्यक हो बैरिकेडिंग: अनिल ढींगरा

Date:


कंटेनमेंट जोन में आवश्यक हो बैरिकेडिंग: अनिल ढींगरा

प्राईवेट अस्पताल को भी उपलब्ध करायी जायेगी एंटीजन किट: डीएम
28 अगस्त से चलेगा सारी सर्विलांस, लिये जायेगे 1080 सैम्पल: सीडीओ

मेरठ। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों की कोरोना महामारी की रोकथाम के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कोरोना महामारी की रोकथाम में लगे सभी चिकित्सकों व अन्य लोगों की प्रशंसा करते हुये कहा कि आप लोगों ने अच्छा कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि जनपद में संक्रमण दर अन्य जनपदों से कम है। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त से चलने वाले 4 दिवसीय सीरो सर्विलांस को ठीक प्रकार से कराये। उन्होंने बताया कि प्राईवेट अस्पताल को भी एंटीजन किट उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग अवश्य करायी जाये। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन 100 या 200 मी0 का होता है तथा उसमें होम डिलीवरी की व्यवस्था करायी जाये तथा कंटेनमेंट जोन में आने वाले बैंक व अन्य कार्यालय बंद रखे जायेगे।

उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन 14 दिन का होता है। उन्होंने बताया कि 803 टीमें कंटेनमेंट जोन में डोर टू डोर सर्वे के लिए लगायी गयी है। उन्होंने कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझे व टीमवर्क के साथ कार्य करे।

जिलाधिकारी ने कहा कि गत 02 से 12 जुलाई तक चलाये गये डोर टू डोर सर्वे अभियान में चिन्हित किये गये सारी (सीवर एक्यूट रेस्पेरेट्ररी इंफेक्षन) व आईएलआई (इंन्फ्लूएंजा लाईक इंलनेस) के चिन्हित किये गये व्यक्तियों की निरंतर मॉनीटरिंग करें तथा उनमें लक्षण पाये जाने पर उनकी जांच कराये।

उन्होंने बताया कि प्राईवेट अस्पताल को भी एंटीजन किट उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि एमओआईसी सैम्पलिंग, टेस्टिंग, कोनट्रेक्ट टेज्सिंग को अपने स्तर से देखे। उन्होंने कहा कि डाटा को ऐप व पोर्टल पर आवश्यक रूप से अपलोड कराया जाये तथा कहा कि होम आईसोलेशन ऐप के माध्यम से ही होगा।

मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने कहा कि जो भी टीमे लगायी गयी है वह एक्टिव रहे। उन्होंने बताया कि आगामी 28 अगस्त से 4 दिन तक जनपद में सीरो सर्विलांस किया जायेगा जिसके लिए जनपद को 45 क्षेत्रों में बांटा गया है और हर क्षेत्र को 04 भागों में बांटा गया है प्रत्येक भाग से 06-06 सैम्पल लिये जायेगे, जिसमें 03 पुरूष व 03 महिलाओं के सैम्पल लिये जायेगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार कुल 1080 सैम्पल लिये जायेगे। उन्होंने बताया कि सैम्पल से कोरोना, हैपेटाईटिस बी व हैपेटाईटिस सी की जांच की जायेगी।
डा0 अशोक तालियान ने कहा कि प्राईवेट अस्पतालों व प्राईवेट डाक्टरों के यहां एमओआईसी व स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित कर्मचारी अपना संपर्क नंबर चस्पा करें तथा सारी व आईएलआई के मरीजो की जानकारी प्राप्त करें।

इस अवसर पर सीएमओ डा0 राजकुमार, ज्वाईन्ट मजिस्टेज्ट संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी वित्त सुभाष चन्द्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट एस.के. सिंह, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. विश्वास चौधरी, डा.पूजा शर्मा, पीडीडीआरडीए भानू प्रताप सिंह सहित सभी एमओआईसी, खंड विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related