बायोहैकर एवं लेखक हनी सिंह ने अपनी नई पुस्तक ‘Biohacking Secrets’ को लॉन्च किया

लाइफस्टाइलबायोहैकर एवं लेखक हनी सिंह ने अपनी नई पुस्तक ‘Biohacking Secrets’ को...

Date:


बायोहैकर एवं लेखक हनी सिंह ने अपनी नई पुस्तक ‘Biohacking Secrets’ को लॉन्च किया

#ARM वर्ल्डवाइड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मशहूर बायोहैकर एवं लेखक, हनी सिंह ने अपनी नई पुस्तक ‘Biohacking Secrets: एक गाइड टू बायोहैक माइंड, स्लीप, मेटाबॉलिज्म एंड बॉडी’ के पहले खंड को लॉन्च किया है।

श्री सिंह ने एक दशक के अपने विविधतापूर्ण अनुभव तथा व्यावसायिक ज्ञान को इस पुस्तक में प्रस्तुत किया है, जो बायोहैकिंग की अवधारणा को उजागर करती है।

हाल के दिनों में, लोगों के बीच बायोहैकिंग की अवधारणा काफी लोकप्रिय हो रही है।

इस पुस्तक में दी गई सलाह एवं सुझावों का पालन करने से लोगों को अपनी सेहत तथा पूरे व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलती है।

इस पुस्तक में विस्तार से बताया गया है कि हम किस तरह इस बारे में लगातार जागरूक एवं अवगत रह सकते हैं कि, कौन सी चीज हमारे शरीर और मन के लिए अच्छी है तथा कौन सी चीज बुरी है।

हनी सिंह ने इस पुस्तक के जरिए पाठकों को गीत-संगीत, खान-पान और नींद की मदद से खुद को बायोहैक करने का तरीका सिखाया है, जो स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपने शरीर को बेहतर ढंग से तथा अच्छी तरह समझने में बेहद मददगार है।

इस पुस्तक में खुद को बायोहैक करने के लिए कुछ दिलचस्प तरीकों पर विशेष ध्यान दिया गया है, और इन तरीकों में शामिल हैं:

ब्रेनवेव्स को सुनना, मोटापा बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहना, नींद की समय-सीमा तय करना, ग्लूटेन-रहित आहार का सेवन करना, बीच-बीच में थोड़े समय के उपवास के बारे में समझना, जितना संभव हो सके उतना अधिक टहलना, चीनी के सेवन से परहेज करना, गर्म और ठंडी वस्तुओं से बायोहैकिंग और इसी तरह की अन्य बातें।

ज्यादा जानकारी के लिए कृपया dobiohacking.com देखें। सिर्फ 99/- रुपये में अमेजन पर किंडल एडिशन का लाभ उठाने के लिए यहां क्लिक करें।

डूबायोहैकिंग प्रकाशन का एक माध्यम है, जो स्वयं को बेहतर बनाने के लिए व्यावहारिक DIY सुझावों पर आधारित है। यह समूह व्यक्ति के मन, नींद, मेटाबॉलिज्म और शरीर को बायोहैक करने के लिए विशिष्ट तरीकों पर ध्यान देता है और व्यक्ति का मार्गदर्शन करता है।

श्री सिंह विभिन्न व्यवसायों को रणनीतिक परामर्श देने में अत्यंत कुशल हैं, तथा उन्होंने फॉर्च्यून 500 की सूची में शामिल कई कंपनियों और स्टार्ट-अप को बेहद रचनात्मक एवं अंतर्दृष्टि पर आधारित परामर्श दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related