मोबाइल, चैन लूट को अंजाम देते थे बदमाश
रोहन वर्मा
मेरठ। थाना कंकरखेड़ा अंतर्गत खिरवा रोड पर सेमवार को रात को थाना प्रभारी कंकरखेड़ा और उनकी टीम की चेकिंग के दौरान रात्रि बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों संदिग्ध बदमाश घायल हुए। घायल बदमाशों के पास से एक बाइक और दो मोबाइल के साथ एक पिस्टल, एक तमंचा और काफी संख्या में जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए। घायल बदमाशों से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सरताज निवासी खाता रोड माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी और जुबेर निवासी गांधी नगर दिल्ली बताया ।उनसे पूछताछ में पता चला कि यह बदमाश काफी दिनों से मोबाइल,चैन आदि की लूट और छिनौती कर रहे थे और अब तक सैकड़ों मोबाइल आदि लूट चुके हैं। मोबाइल लूटकर या इरफान और इमरान को बेच देते थे। इमरान और इरफान की अनुपस्थिति में उनके घर पर जो भी सदस्य मिलता था उसको दे देते थे। जो समर गार्डन लिसाड़ी गेट के रहने वाले हैं। बरामद दोनों मोबाइल में थाना कंकरखेड़ा से एक दिन पूर्व लूटा हुआ भी एक मोबाइल बरामद हुआ है, दूसरे मोबाइल की जानकारी की जा रही, जिसके बारे में उन्होंने बताया है कि बाईपास पर किसी स्थान पर लूट किए थे। इन्होंने कई घटनाओं को किया जाना बताया। उनके द्वारा बताई गई घटनाओं की जानकारी की जा रही है। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया है।

