ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट: चौथे दिन मेज़बान टीम को 219 रनों की बढ़त

स्पोर्ट्सओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट: चौथे दिन मेज़बान टीम को 219 रनों की बढ़त

Date:


ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट: चौथे दिन मेज़बान टीम को 219 रनों की बढ़त

मैनचेस्टर: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 219 रन की कुल बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की पहली पारी (469/9, घोषित) के जवाब में विंडीज टीम की पहली पारी चौथे दिन 287 रन पर सिमटी। हालांकि उसने फॉलोऑन टाल दिया। इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 37 रन बना लिए हैं और उसके पास कुल बढ़त 219 रन की हो गई है। फिलहाल बेन स्टोक्स 16 और कप्तान जो रूट 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विंडीज टीम के पेसर केमार रोच ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में शुरुआती 2 झटके दिए। रोच ने पारी के पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर जोस बटलर (0) को बोल्ड किया। इसके बाद पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर जैक क्राउली (11) को भी बोल्ड कर दिया और इंग्लैंड के शुरुआती 2 विकेट 17 के स्कोर तक गिर गए।

धुरंधर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में ओपनिंग को उतरे। स्टोक्स ने केमार रोच की पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर टीम का खाता खोला।

विंडीज टीम की पहली पारी 99 ओवर में 287 रन पर सिमट गई। वह इंग्लैंड (469/9 घोषित) से पहली पारी के आधार पर 182 रन पीछे है।

पेसर क्रिस वोक्स ने पारी के 99वें ओवर में 2 विकेट झटके। उन्होंने इस ओवर की पहली गेंद पर रोस्टन चेज (51) को LBW आउट किया। फिर अंतिम गेंद पर शेनन गैब्रियल (0) को बोल्ड कर विंडीज टीम की पारी समेट दी। सैम करन के पारी के 94वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोस्टन चेज ने चौका लगाया और इसी के साथ विंडीज टीम ने फॉलोऑन को टाल दिया। इस चौके के साथ मेहमान टीम का स्कोर 8 विकेट पर 270 रन हो गया।

विंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर 2 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर जो रूट के हाथों लपके गए। उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया। विंडीज टीम का 8वां विकेट 260 के स्कोर पर गिरा।जर्मेन ब्लैकवुड (0) को स्टुअर्ट ब्रॉड ने बोल्ड किया जिसके बाद शेन डाउरिच (0) को भी ब्रॉड ने LBW आउट कर पविलियन की राह दिखा दी। शामार ब्रुक्स (68) को स्टुअर्ट ब्रॉड ने LBW आउट किया। ब्रुक्स ने 137 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके लगाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...