आत्महत्या करने से ही हुई है सुशांत राजपूत की मौत

बॉलीवुडआत्महत्या करने से ही हुई है सुशांत राजपूत की मौत

Date:


आत्महत्या करने से ही हुई है सुशांत राजपूत की मौत

फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर नहीं मिले स्ट्रगलिंग मार्क्स

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की मौत दम घुटने के कारण हुई है। फिलहाल, अभी विसरा रिपोर्ट मुंबई पुलिस को नहीं मिली है। इस फाइनल रिपोर्ट में भी यही बताया गया है कि दिवंगत अभिनेता की मौत आत्महत्या करने के कारण हुई है।

नहीं मिले स्ट्रगलिंग मार्क्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट को पांच डॉक्टरों ने साइन किया है, जिसे तैयार करने में काफी समय लगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत की बॉडी पर किसी तरह के कोई स्ट्रगलिंग मार्क्स नहीं हैं। इसके अलावा सुशांत की मौत के कारणों पर रिपोर्ट किसी तरह के कोई भी सवाल खड़े नहीं कर रही है।

अबतक 23 लोगों के दर्ज हो चुके हैं बयान
बता दें, पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले में बेहद बारीकी से जांच कर रही है। सुशांत के आत्महत्या मामले में अब तक करीब 23 लोग अपना बयान दर्ज करवा चुके हैं, जिसमें से बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एक हैं। इसके अलावा बॉलीवुड कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा का बयान भी दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस सुशांत के अवसादग्रस्त होने के पीछे की वजहों की समझने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...