ब्रेक के बाद ट्रेनिंग पर लौटे इशांत

स्पोर्ट्सब्रेक के बाद ट्रेनिंग पर लौटे इशांत

Date:


ब्रेक के बाद ट्रेनिंग पर लौटे इशांत

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण सभी खेल गतिविधियां बंद कर दी गईं थीं. खिलाडिय़ों को भी लंबा ब्रेक मिल गया था. इस लंबे ब्रेक के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने मैदान पर वापसी की है. उन्होंने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वे ट्रेनिंग में व्यस्त दिख रहे हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, अपने आप को सकारात्मकता में व्यस्त रखा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर अभ्यास किया.

पुजारा की भी वापसी
वीडियों में इशांत कुछ फिटनेस ड्रिल करते दिखाई दे रहे हैं. इशांत से पहले भारतीय टीम के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी बताया कि उन्होंने अभ्यास शुरू किया है. इशांत और पुजारा, दोनों भारत की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं. कोविड-19 के कारण मार्च के मध्य से क्रिकेट बंद है. अब जबकि लॉकडाउन में सरकार की तरफ से थोड़ी रियायत दी गई है तो खिलाड़ी धीरे-धीरे अभ्यास पर लौट रहे हैं. भारत को इस साल के अंत में आस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...