अफगानिस्तान ने राशिद खान को बनाया टी20 टीम का कप्तान

स्पोर्ट्सअफगानिस्तान ने राशिद खान को बनाया टी20 टीम का कप्तान

Date:


अफगानिस्तान ने  राशिद खान को बनाया टी20 टीम का कप्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेजबानी में 17 अक्टूबर से यूएई में आयोजित किये जाने वाले टी20 विश्व कप को लेकर दुनिया भर की टीमें इस समय तैयारियों में जुटी हुई हैं और एक दूसरे के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलती नजर आ रही हैं। इस बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम के नेतृत्व में बदलाव करने का फैसला करते हुए मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान को टीम का नया कप्तान बनाया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को राशिद खान को टी20 टीम का नया कप्तान बनाने का ऐलान किया। जहां राशिद खान को टीम की कमान सौंपी गई है तो वहीं नजीब जारदान को उपकप्तान बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने से ही राशिद खान को टीम का नया कप्तान बनाने को लेकर चर्चा चल रही थी जिस पर बयान देते हुए राशिद खान ने टीम की कमान संभालने से इंकार कर दिया था, हालांकि अब ऐलान हो गया है तो जाहिर है कि एसीबी ने राशिद खान को यह जिम्मेदारी संभालने के लिये मना लिया होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिशा सालियान केस में CBI FIR के बाद नीरज बबलू का दावा- सुशांत की मौत का सच भी आएगा सामने

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा...