अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक होता है अहंकार

फीचर्डअज्ञानता से ज्यादा खतरनाक होता है अहंकार

Date:


अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक होता है अहंकार

आइंस्टीन को कोट कर राहुल ने सरकार पर बोला हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने विश्व विख्यात भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन के कथन का हवाला देते हुए सरकार की खिंचाई की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ अहंकार ही अज्ञानता से कहीं ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने ट्विटर पर आइंस्टीन के कथन का हवाला देते हुए कहा कि इस लॉकडाउन से साबित हो गया है कि अहंकार ही अज्ञानता से ज्यादा घातक है।

शेयर किया ग्राफ
गांधी ने एक ग्राफ शेयर करके यह दर्शाया कि चार लॉकडाउनों ने कोविड-19 के बजाय अर्थव्यवस्था के गलत ग्राफ को फ्लैट यानी सपाट कर दिया। कोरोना से मौतों का ग्राफ अभी भी तेजी से बढ़ रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन लगाने के फैसले के लिए सरकार की लगातार आलोचना करते रहे हैं। उनका दावा है कि लॉकडाउन के कारण वांछित परिणाम नहीं मिले, इसलिए सरकार का यह फैसला गलत रहा है।
सरकार पर अहंकारी होने का आरोप
उन्होंने सरकार पर अहंकारी रुख अपनाने का भी आरोप लगाया है। उनके अनुसार, सरकार विपक्ष की आवाज को नहीं सुन रहा है। वे देश की अर्थव्यवस्था की मौजूदा दुर्दशा के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए आम लोगों के हाथ में नकद आर्थिक मदद देने की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मार्च के अंत में लॉकडाउन शुरू होने के बाद 70 दिनों से ज्यादा यह प्रतिबंध लागू रहे। इससे आर्थिक गतिविधियां ठप होने से अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ। इससे लाखों श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का सकंट पैदा हो गया। दो महीने से ज्यादा समय के बाद लॉकडाउन खोला गया, उस समय कोरोना के मरीजों की संख्या और तेजी से बढ़ रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...