Viral Video: शराबी पिता ने मासूम बच्ची को पिलाई शराब, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

उत्तर प्रदेशViral Video: शराबी पिता ने मासूम बच्ची को पिलाई शराब, मां ने...

Date:

ललितपुर। नशे के आदी युवक ने अपनी मासूम बच्ची को शराब पिलाई और इसका वीडियो बनाया। मासूम की मां ने जब अपने शराबी पति की करतूत को देखा तो वह आपे से बाहर हो उठी और सीधा थाने पहुंच गई। महिला ने थाने में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि पिता खुद शराब का सेवन कर रहा है और साथ में अपने साथ बैठी छोटी बेटी को शराब पिला रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने  मामले का संज्ञान लिया और नशेड़ी कलयुगी पिता के  खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा प्रकरण थाना जाखलौन क्षेत्र के नयागांव का है।

Also read: विधायक की स्कार्पियो डम्फर से टकराई,चकिया विधायक गम्भीर घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती

जानकारी के अनुसार थाना जाखलौन अंतर्गत गांव नयागांव निवासी कप्तान लोधी शराबी व्यक्ति है। जो शराब के नशे में धुत्त रहता है। दिन रात वह अपनी पत्नी और परिजनों के साथ झगड़ा करता है। उसकी  नशे की लत ने उसे निकम्मा और नाकारा बना दिया। मजदूरी कर वह जो कमाता है उसको शराब में उड़ा देता है। इसी बात को लेकर पत्नी पूनम से उसका झगड़ा होता है। जब वह नशे में घर आया तो उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया। शराबी कप्तान लोधी ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद उग्र होकर उसने पांच साल की बेटी शराब पिला दी। इतना ही नहीं उसने शराब पिलाते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही सोशल मीडिया वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने उसे संज्ञान में लिया और खोजबीन करने के बाद शराबी पिता कप्तान लोधी को गिरफ्तार कर लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related