Site icon Buziness Bytes Hindi

PMO News: पीएम आवास के ऊपर ड्रोन, मचा हड़कंप, सेना अलर्ट

jl0304

PMO News: दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन दिखाई दिया है। पीएम आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना से हड़कंप मच गया। पीएमओ ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी है। प्रधानमंत्री के आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना तीनों सेना प्रमुखों को लगी तो उन्होंने सेना को भी अलर्ट कर दिया। ड्रोन कहां से आया और कहां गया इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आज सोमवार सुबह पांच बजे एसपीजी ने पुलिस से संपर्क कर बताया कि प्रधानमंत्री आवास के ऊपर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ रहा है।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी छानबीन शुरू कर दी। दिल्ली में प्रधानमंत्री House के ऊपर Drone उड़ने से हड़कंप मच गया। खुफिया एजेंसी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने जानकारी कि सोमवार सुबह पांच बजे एसपीजी ने प्रधानमंत्री आवास के ऊपर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने की जानकारी दी थी। मामले की जांच चल रही रही है।

एटीसी से संपर्क

वहीं, एनडीडी कंट्रोल रूम में पीएम आवास के पास अज्ञात उड़ने वाली वस्तु के बारे में सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद इलाकों में काफी खोजबीन की गई। लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम ATC से संपर्क किया गया है। उन्हें पीएम आवास के पास कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली।

बता दें कि पीएम आवास में रडार है। जो दो किलोमीटर के रेडियस में अगर कुछ उड़ते हुए दिखाई देता है तो रडार कैच कर अलर्ट भेजता है। उसके बाद एसपीजी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को उक्त सूचना देती है। दिल्ली पुलिस ने कई घंटे तक जांच की। लेकिन ड्रोन उड़ने का पता नहीं चल सका है। वहीं भारतीय वायु सेना भी इसकी अपने स्तर से जांच कर रही है।

Exit mobile version