CM Yogi Ghaziabad Visit: गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांची प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य की गुणवत्ता

उत्तर प्रदेशCM Yogi Ghaziabad Visit: गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांची प्रधानमंत्री...

Date:

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दौरे पर हैं। इस दौरान प्रताप विहार स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचे। जहां पर पांच परियोजनाओं पर अलग-अलग गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट निर्माण कार्य चल रहा है। प्रताप विहार स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 720 ईडब्ल्यूएस मकानों का निर्माण इस समय चल रहा है। जो आने वाले 2023 में 30 जून को पूरा होने वाला है। इसके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में ईडब्ल्यूएस फ्लैट में सेंपल फ्लैट का निरीक्षण करने पहुंचे। गाजियाबाद में प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा 21 परियोजनाओं की सूची दी गई थी। लेकिेन जिस में सीएम योगी आदित्यनाथ लगभग तीन परियोजनाओं का निरीक्षण करने के लिए गाजियाबाद पहुंचे थे। तीनों परियोजनाओं का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद से बुलंदशहर दौरे पर निकल गए।

Read also: Hasin Jahan Appeal: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने पीएम मोदी से मांगा इंसाफ

गाजियाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों के साथ  बैठक की। जहां मुख्यमंत्री ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों को दिशा निर्देश दिए। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी गाजियाबाद में प्रताप विहार प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण करने पहुंचे। योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के प्रताप विहार इलाके में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासीय योजना के निरीक्षण के लिए जीटी रोड पर बन रहे निर्माणधीन हिंडन पुल के निरीक्षण के लिए भी पहुंचे। उसके बाद मुख्यमंत्री ने 12 मंजिला निर्माणधीन बैरक का भी निरीक्षण किया। जब तक सीएम गाजियाबाद में रहे तब तक अधिकारियों की सांसें अटकी रहीं। लेकिन मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही बुलंदशहर के लिए रवाना हुआ तो प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related