Site icon Buziness Bytes Hindi

Today weather update: बूंदाबांदी से दिन के तापमान में कमी, जानिए मौसम का हाल

today weather

नई दिल्ली। फरवरी माह शुरुआत से गर्म रहा और आखिरी दिन सीजन में सबसे ज्यादा गर्म रहा। महीने में तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा। मौसम कार्यालय पर दिन का तापमान 30.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्ट यूपी में आज हल्की बूंदाबांदी के असार हैं। दिसंबर से ज्यादा इस बार गर्मी जनवरी में रही, लेकिन 29 जनवरी के बाद कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं बना। मौसम बदलता चला गया। आज 1 मार्च को तड़के हुई हल्की बूंदाबांदी के तापमान में कुछ कमी आई है। जिससे मार्च के पहले दिन गर्मी में कुछ राहत मिली है।


हवा चलने और बूंदाबांदी से AQI में कुछ कमी

पिछले दो दिन से 300 से ऊपर चल रहा एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स आज 1 मार्च को तेज हवा और बूंदाबांदी से कम हो गया है। हवा के चलते एक्यूआई में गिरावट आई। मेरठ का एक्यूआई इस समय 112 है। जबकि गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर का एक्यूआई भी 150 के नीचे आ गया है।


पारा पहुंच रहा था हाई लेबल पर

अगले पांच दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क व साफ रहने का अनुमान है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर बिजनौर, मेरठ, शामली व गाजियाबाद जिलों में कुछ स्थानों पर बुधवार को हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। उसके बाद मौसम शुष्क व साफ रहेगा।

Exit mobile version