Weather Update: इन राज्यों में भारी बारिश के आसार मौसम शुष्क और तापमान में गिरावट

नेशनलWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश के आसार मौसम शुष्क...

Date:

नई दिल्ली। इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में गिरावट के कारण ठंड का अहसास अब होना शुरु हो गया है। उत्तर भारत के राज्यों में ठंड दस्तक दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम बताया जा रहा है। वहीं,अगर आज 28 अक्टूबर के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी दिशा से हवाएं चलने लगी है। जिससे उत्तर-पूर्वी मानसून भी शुरू होने की संभावना है। इसके चलते कुछ राज्यों में 29 अक्टूबर से बारिश होगी। इसके बाद ये दक्षिण भारत में बढ़ जायेंगी। उत्तर पश्चिमी दिशा से चलने वाले हवाएं तेजी से तापमान गिराएंगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल खाड़ी पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से तमिलनाडु होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक निचले स्तरों पर निम्न दबाव की रेखा बनी है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 अक्टूबर से देश के कुछ भागों में बारिश हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में निचले क्षोभमंडल के स्तर में उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ पूर्वोत्तर मानसून बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान में कहा है कि एक चक्रवाती परिसंचरण वर्तमान में पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के निचले क्षोभमंडल स्तरों में बना है। इसके अलावा,निचले क्षोभमंडल स्तरों में एक ट्रफ रेखा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से तमिलनाडु होते हुए बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक जा रही है।

इन स्थितियों के कारण 29 और 30 अक्टूबर को पुडुचेरी,तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, कराईकल, रायलसीमा, यनम और केरल में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 30 अक्टूबर को पुडुचेरी,तमिलनाडु और कराईकल में भारी वर्षा होने की संभावना है। दो दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल,सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वानुमान में कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहेगा।

मौसमी परिस्थितियां बदलने से हवा खराब हो गई है। एयर इंडेक्स 300 से ऊपर पहुंच गया है। उत्तर पश्चिमी हवा के साथ पराली का धुआं भी यहां आने की संभावनाएं बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के पहले पखवाड़े में दिल्ली की हवा दमघोंटू होगी। दिल्ली में प्रदूषण की बात करें तो आज शुक्रवार सुबह 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 329 दर्ज किया गया है। वहीं आनंद विहार स्टेशन पर AQI 440 दर्ज हुआ।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री है। जबकि गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 1-2 दिन में तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related