- ओवैसी ने कहा, यह वो भारत नहीं जिसको हमने अपने खून से आजाद कराया था
सहारनपुर। मुझे फिकरापरस्त कहने वालों से मैं यह सवाल करना चाहता हूं कि हरिद्वार में हुई धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ बात करने पर भी किसी की गिरफ्तारी नहीं होती, मुसलमानों के कत्लेआम के बाद पर भी कार्रवाई नहीं होती। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह वो भारत नहीं जिसको हमने अपने खून से आजाद किया था। भाजपा ने इस मुल्क को सिर्फ एक मजहब से जोड़ लिया है।
Read also: ओवैसी ने पीएम से पूछा, नोटबंदी के बावजूद कैसे मिला 180 करोड़ रुपया नकद?
उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर की बेहट विधानसभा में आयोजित शोषित-वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल-ए-मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुल्क को सिर्फ एक मजहब से जोड़कर देखती है लेकिन यह मुल्क सबका है। ओवैसी ने कहा कि आज आरएसएस भारत के मुसलमानों को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रही है। लेकिन हमने भी इस मुल्क को अंग्रेजों से आजाद कराया है। कहा कि, ओवैसी जरा भी बोल दे तो पुलिस ले जाती है। लेकिन रामदास का कहना है कि इंसानियत के बचाने के लिए मुसलमानों को खत्म कर दो, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती।
Read also: हैसियत से बढ़कर बोल गए ओवैसी?
ओवैसी ने कहा कि अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि इल्जाम सब पर लगते हैं।यूपी में योगी सरकार का मतलब रिश्वत, अपराध और जातिवाद बताते हुए ओवैसी ने मोदी और शाह पर भी हमला बोला। ओवैसी ने कहा यदि गांधी को गाली देने पर मुकदमा हो सकता है तो मुसलमान को खत्म करने की बात पर मुकदमा क्यों नहीं हो सकता?

