अखिलेश यादव ने किया 300 यूनिट बिजली फ्री में देने का ऐलान

उत्तराखंडअखिलेश यादव ने किया 300 यूनिट बिजली फ्री में देने का ऐलान

Date:


अखिलेश यादव ने किया 300 यूनिट बिजली फ्री में देने का ऐलान

  • किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की भी बात कही

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए वादे करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश की जनता को 300 यूनिट तक घरेलू बिजली मुफ्त में देने का ऐलान किया।

Read also: उत्तराखंड चुनाव से पहले सिख मतदाताओं तक पहुंच रही बीजेपी

उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई करने के लिए मुफ्त बिजली देने की घोषणा भी अखिलेश यादव ने की है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज ट्वीट कर प्रदेश की जनता को नववर्ष की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। सपा अध्यक्ष ने लिखा कि 22 में न्यू यूपी में नई रोशनी से नया साल होगा, 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री और सिंचाई बिल माफ होगा। नव वर्ष सबको अमन-चैन और खुशहाली दे की कामना करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार आएगी और 300 यूनिट फ्रीघरेलू बिजली और किसानों को सिंचाई के लिए बिजली बिल्कुल मुफ्त दिलाएगी।

Read also: अमित शाह और अखिलेश यादव की अलग-अलग एबीसीडी

अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह का समर्थन प्रदेश की जनता से मिल रहा है उसे सपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने गुलदस्ता लेकर आने वाले कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी लेने को कहा। सपा प्रमुख ने भाजपा पर मुकाबला ना कर पाने की खीज में लोगों के घरों पर छापे डलवाने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले जिस इत्र व्यापारी के यहां पर छापा पड़ा वह बीजेपी का आदमी निकला। उसके पास से मिला पैसा भी भाजपाइयों का ही है। अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी में खेल हो गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...