Site icon Buziness Bytes Hindi

OBC Reservation: आरक्षण पर सभी पार्टियों के दोगले चेहरे, मायावती

BSP in new colours, efforts to reach people through missed calls

निकाय चुनाव का मामला भले ही अब उलझ गया हो मगर बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज आरक्षण के मुद्दे पर लोगों को दोगले चहरे वालों से सावधान करते हुए कहा कि भाजपा हो या सपा, कांग्रेस हो या कोई और आरक्षण पर यह सारी पार्टियां सिर्फ बड़ी बड़ी बातें ही करती हैं. मायावती ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में अपनी सरकार के समय कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ों के आरक्षण सम्बन्धी मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू नहीं होने दिया।

कांग्रेस के पदचिन्हों पर भाजपा

मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही SC, ST आरक्षण को भी निष्प्रभावी बनाया, अब वही काम भाजपा कर रही है, वो कांग्रेस के ही पदचिन्हों पर चल रही है जो बहुत चिंतनीय है. मायावती अपने ट्वीट की श्रंखला में सपा पर भी हमला करते हुए लिखा कि सपा सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति का पदोन्नति में आरक्षण ख़त्म कर दिया, सपा सरकार ने अति पिछड़ों को कभी उसका हक़ नहीं दिया। यह पार्टियां आरक्षण पर सिर्फ लोगों को गुमराह करती हैं इसलिए इनसे सचेत रहने की ज़रुरत है.

भाजपा को जनता देगी गलती की सजा

इससे पहले निकाय चुनाव पर जब हाईकोर्ट का फैसला आया था तब मायावती ने कहा था कि हाईकोर्ट का फैसला सही मायने में भाजपा सरकार की OBC एवं आरक्षण-विरोधी मानसिकता को प्रकट करता है। बसपा सुप्रीमों ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का अनुपालन करते हुए ट्रिपल टेस्ट द्वारा ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था को समय से निर्धारित करके चुनाव की प्रक्रिया को अन्तिम रूप दिया जाना था जो यूपी की भाजपा सरकार ने सही से नहीं किया। अब भाजपा को इस गलती की सजा ओबीसी समाज निकाय चुनाव में जरूर देगा।

Exit mobile version